अधिवक्ता समाज का एक सजग प्रहरी है : ललई

  जौनपुर। शाहगंज तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार यादव 'ललई' ने कहा कि अधिवक्ता समाज का एक सजग प्रहरी है। उसे मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए।
श्री यादव ने आगे कहा कि गरीब को समय से और सस्ता न्याय मिल सके। इसके लिए अधिवक्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिससे समाज का भला हो सके। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता संघ की हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इसके पूर्व नव निर्वाचित अध्यक्ष राजदेव यादव, उपाध्यक्ष रामदास, महामंत्री लालचंद, सह मंत्री राम लाल यादव, कोषाध्यक्ष विरेंद्र यादव, ऑडिटर हरिनंदन उपाध्याय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राम चंद्र यादव ने की। संचालन धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया।
आयोजन में महंत देव यादव, लालता प्रसाद यादव, राम नयन यादव, भारत यादव, अशोक कुमार यादव, ताहिर खान, भोला यादव, समर बहादुर स्कंद कुमार ने विचार व्यक्त किया।

Related

news 7911295683706094181

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item