घर में फांसी पर लटकती मिली महिला लाश
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_192.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में गुरुवार की देर शाम
महिला की उसके घर में फांसी लगा लटकी लाश मिली। मृतका की मां की तहरीर पर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त गांव निवासी निजामुद्दीन की दूसरी बीवी रिजवाना (30) की लाश घर में फांसी के फंदे से लटकी देखी गई। घटना के समय निजामुद्दीन कहीं गया हुआ था। पास-पड़ोस के लोगों के अनुसार घरेलू कलह के चलते रिजवाना ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रिजवाना की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। खबर दिए जाने पर मायके अंबेडकरनगर से उसकी मां और अन्य लोग आ गए। मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रिजवाना को उसका शौहर प्रताड़ित करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।