नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव 20 मई से
https://www.shirazehind.com/2019/05/20.html
जौनपुर।
भव्य दिव्य ज्ञानयज्ञ संगीतमय श्रीराम कथा महामहोत्सव का आयोजन 20 मई दिन
गुरूवार से शुरू होगा जिसका समापन 29 मई को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
20 से 28 मई तक लगातार चलने वाला कथा सायं साढ़े 4 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक
चलेगा जो संत बाबा भीखादास तपोस्थली खण्डासा-अयोध्या में होगा। इस आशय की
जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये आयोजन समिति के
सदस्य राजेश मौर्य संकल्प फाउण्डेशन ने बताया कि कथा के वाचक पूज्यनीय
धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज हैं। चल रहे मनवा रामनगरी अयोध्या धाम शीर्षक
वाले श्रीरामकथा के मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री उत्तर
प्रदेश हैं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मंे अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय आरोग्य
मंत्री भारत सरकार, चम्पत राय अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री विश्व हिन्दू
परिषद, स्वतंत्रदेव सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, रघुराज सिंह मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार, गोरखनाथ बाबाजी विधायक मिल्कीपुर-अयोध्या, महन्त श्री
धर्मदास जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अड़ी निर्वाणि अखाड़ा हनुमानगढ़ी
अयोध्या, महन्त विद्यार्थी जी महाराज पीठाधीश्वर श्री सिद्धविनायक गणेश
मन्दिर खेतड़ी राजस्थान, विनय कटियार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता
पाटी्र, दिनेश दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष जन स्वराज अभियान, जंग बहादुर किसान
नेता मिशन द सरकार व विनय सी. पटेल राष्ट्रीय उपायक्ष जन स्वराज अभियान
हैं।