जौनपुर के डब्बू का घोड़ा अव्वल, बिहार द्वितीय व बलिया तृतीय
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_948.html
जौनपुर।
जनपद के बक्शा क्षेत्र के नारी गांव निवासी डब्बू मिश्रा के घोड़ा को प्रथम
स्थान मिला जबकि बिहार के बाबा मुखिया के घोड़े को द्वितीय व बलिया के घोड़े
को तृतीय स्थान मिला। बता दें कि चेतक घोड़ा रेस 2019 का आयोजन हुआ जहां
उत्तर प्रदेश व बिहार के 3 दर्जन घोड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले 3
समूह बनाया गया जिसमें प्रत्येक समूह के घोड़ों को शामिल किया गया।
प्रत्येक समूह के घोड़ों ने मैदान का 3 चक्कर लगाया। प्रथम एवं दूसरा स्थान
प्राप्त करने वाले घोड़ों को फाइनल राउण्ड में दौड़ाया गया जिसमें 6 घोड़े
दौड़े। चाल रेस में जौनपुर के डब्बू मिश्रा का घोड़ा प्रथम, बिहार का घोड़ा
द्वितीय एवं बलिया का घोड़ा तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार
स्वरूप डब्बू को 11000 नगद मिला जबकि द्वितीय को 5100 व व तृतीय को 2100
रूपये दिया गया।