निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगें अशोक सिंह, गुरूवार को करेगें नामाकंन
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_787.html
जौनपुर। मुंबई के उद्योगपति व पूर्व बसपा नेता अशोक सिंह गुरूवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरेगें। अशोक सिंह गुरूवार को सूबह आठ बजे मां शीतला चौकियां धाम जाकर उनका आर्शीवाद लेगें उसके बाद भण्डारी रेलवे स्टेशन से अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामाकंन दाखिल करेगें।
मालूम हो कि मड़ियाहूं तहसील के चर्तुभुज गांव के निवासी अशोक सिंह मुबंई के उद्योगपति है। वे करीब दस वर्षो से बसपा से जुड़कर राजनीति कर रहे है। इस दरम्यान उन्होने 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा के बैनर तले मुंबई में लोकसभा चुनाव लड़े थे, 2017 विधानसभा चुनाव वे प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधान सभा के लिए बसपा से चुनाव लड़ चुके। दोनो चुनाव में उन्हे सफलता नही मिला। उसके बाद वे जौनपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए करीब दो वर्षो से तन ,मन और धन से जमीन तैयार कर रहे थे। जब चुनाव आया तो बसपा ने उन्हे टिकट नही दिया। उसके बाद अशोक सिंह कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस ने भी उन्हे प्रत्याशी नही बनाया तो अब निर्दल प्रत्याशी के रूप ताल ठोकने जा रहे है।