अपनी इच्छा से नेता का चयन करने की अनुमति देता है लोकतंत्र : दिनेश प्रताप सिंह
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_729.html
जौनपुर।
जन शिक्षण संस्थान, जौनपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान
में मतदाता जागरूकता पाठशाला का आयोजन जन शिक्षण संस्थान परिसर, टी0जे0
काम्प्लेक्स, उमरपुर नईगंज जौनपुर में किया गया।संगोष्ठी में बतौर मुख्य
अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप
सिंह रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश न्याय बाल बोर्ड संजय
उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्री मती किरन मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक
नेयुके अभय पाठक रहे। अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान की निदेशक डा0 सुधा सिंह
ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिनेश सिंह ने अपने
विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र सरकार का सबसे अच्छा रूप कहा जाता
है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को वोट देने और उनकी जाति, रंग, पंथ, धर्म
या लिंग के बावजूद अपनी इच्छा से अपने नेताओं का चयन करने की अनुमति देता
है।सरकार देश के आम लोगों द्वारा चुनी जाती हेै और यह कहना गलत नही होगा कि
यह उनकी बुद्वि और जागरूकता है जिससे वे सरकार की सफलता या विफलता
निर्धारित करते है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपाध्याय
ने कहा कि कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।भारत दुनिया में सबसे बड़ा
लोकतंत्र है। यह संप्रभु समाजवाद, धर्म निरपेक्षता, लोकतांत्रिक गणराज्य
सहित पाॅच लोकतांत्रिक सिद्धांतो पर चलता है। 1947 में अग्रेजों के
औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक
राष्ट्र घोषित किया गया था। न केवल सबसे बडा अपितु भारतीय लोकतंत्र को सबसे
सफल लोकतंत्रो में से एक माना जाता है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री किरन
मिश्रा ने कहा कि हालांकि भारत में लोकतंत्र की सराहना की जा रही है पर अभी
भी इसे मीलों का सफर तय करना है। भारत में लोकतंत्र के काम काज पर असर
डालने वाली अशिक्षा, गरीबी, लिंग, भेदभाव और सांप्रदायिकता जैसी कारकों को
समाप्त करने की आवश्यकता है ताकि नागरिक सही मायनों में लोकतंत्र का आनन्द
ले सके। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही डा0 सुधा सिंह ने कहा कि भारत सरकार
की तरफ से यह निरन्तर प्रयास किया जा रहा है कि अच्छे प्रशासन को चुनने के
लिए अधिक से अधिक लोगों को वोेट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के
लिए लगातार प्रयास कर रही है।भारत में लोकतंत्र केवल लोगों को वोट देने का
अधिकार देने के लिए नही बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रो में समानता सुनिश्चित
करना है।
कार्यक्रम
का संचालन कार्यक्रम अधिकारी जन शिक्षण संस्थान अखिलेश पाण्डेय ने किया।
आभार नेयुके के कार्यक्रम समन्वयक अभय पाठक ने किया।
कार्यक्रम
में कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव, सहा0 कार्यक्रम अधिकारी विनोद
मिश्रा, लेखाकार नेयुके सुरेन्द्र बहादुर सिंह, समाजसेवी अवेधश मिश्रा आदि
का योगदान सराहनीय रहा।