बंद चल रहे पावर प्लांट में तोड़फोड़, कर्मचारी को पीटा

 जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में बंद चल रहे पावर प्लांट में बुधवार की दोपहर करीब 50 लोग भीतर घुस गए। वहां तोड़फोड़ करते हुए जम कर उत्पात मचाया। विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारी को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनकी तलाश में जुट गई है।
पावर प्लांट लगभग चार महीने से बंद चल रहा है। जिसके कारण फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। दोपहर में फैक्ट्री के पीछे की तरफ से करीब 50 अराजक तत्व खिड़कियां एवं दरवाजे तोड़ कर भीतर घुस गए। विरोध करने पर फैक्ट्री के मैकेनिक राम मिलन को पीट कर घायल कर दिया। डर से अन्य कर्मचारी जान बचाकर अतिथि भवन के दूसरे तल पर के कमरे में खुद को बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अराजक तत्व बगल के गांव में भाग निकले। पुलिस ने घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री के बगल स्थित गेंहू की फसल भी करीब चार बिस्वा जल गई है। फैक्ट्री मालिक ने अराजक तत्वों पर भी इसका आरोप लगाया है। तोड़-फोड़ आगजनी क्यों हुई इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। मैनेजर दिलीप खुटिया ने बताया कि लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।

Related

news 3083517354514521145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item