आग उगल रही हैं सूरज की किरणें,बिलबिला रहे हैं लोग

 जौनपुर। अप्रैल  माह के दूसरे सप्ताह में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। सूरज की किरणें आग उगल रही हैं। सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्शियस पहुंच गया है। तीखी धूप और गर्मी के चलते लोग बिलबिला रहे हैं। दोपहर में लोग जहां घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं वहीं मजबूरी में सिर, मुंह और पूरा शरीर ढंककर बाहर आ रहे हैं। इस तपिश में थोड़ी सी लापरवाही करने वाला हीट स्ट्रोक की चपेट में आ जा रहा है। गर्मी के चलते संक्रामक रोगों ने भी तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिए हैं।
पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान में इजाफा हो रहा है। सूर्य देवता की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग बचाव के लिए मजबूरी में घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जरूरी कार्य से निकलने वाले युवक और युवतियां सिर और मुंह को कपड़े से ढककर घर से निकल रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू किया और पारा चढ़ता गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। साथ ही बाजारों की रौनक भी कम दिखाई दी। शाम के समय बाजार और मुख्य मार्गों पर जरूर कुछ चहल पहल रही। रात में भी बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही गर्मी व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों की रात्रि में नींद उड़ने लगी। एक सप्ताह का तापमान

Related

news 1542367190699897460

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item