जय श्रीराम के उद्गोष से वातावरण गूंज उठा
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_601.html
जौनपुर। नव वर्ष पर हिदू युवा वाहिनी सहित अन्य हिदूवादी
संगठनों ने सोमवार की देर सुजानगंज में शाम भव्य शोभा यात्रा निकाली। वंदेमातरम और जय
श्रीराम के उद्गोष से वातावरण गूंज उठा। हिदूवादी संगठनों ने घरों व
प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर बाजार को भगवामय कर दिया।
श्री गौरीशंकर धाम से हिदू युवा वाहिनी के आह्वान पर वाराणसी मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह (भोला) के नेतृत्व में शुरू हुई शोत्रा यात्रा रोडवेज चौराहा, पुरानी बाजार, दीपकपुर, चैनपुर होते हुए सुजानगंज स्थित बेलवार तिराहे पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष प्रतिपदा से ही सभी दुकानों और मकानों पर भगवा ध्वज लगा कर पूरी बाजार को भगवामय कर दिया गया। शोभा यात्रा में राम और सीता की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। रथ के पीछे सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्र्ता वंदेमातरम, जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे।
प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति की अंधी दौड़ में लोग सनातन संस्कृति और संस्कारों को विस्मृत करते जा रहे हैं जो चितनीय है। जिलाध्यक्ष अनिल दुबे ने यात्रा के माध्यम से चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी और हिदुत्व के प्रति जागरूक किया गया। शोभा यात्रा में पूर्व सीमा द्विवेदी, भाजपा उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल दुबे, धीरज गुप्ता, सुजानगंज इकाई के अध्यक्ष राहुल सोनी आदि शामिल रहे।