श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र दुर्गा मंदिर

जौनपुर। केराकत के अमिहित गांव स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इसका निर्माण मुंबई के हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर की तर्ज पर किया गया है। नवरात्र में दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा है। इस मंदिर का निर्माण गांव निवासी मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी श्यामलाल गुप्त ने वर्ष 1986 में कराया था। 8 साल में बना यह मंदिर पूर्वांचल में अपनी अलग पहचान रखता है। इस मंदिर में 40 देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। गंधार शैली में बने दो मंजिल वाले इस मंदिर के गेट पर हनुमान व शंकर भगवान की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। इसके अलावा गायत्री माता, मैहर देवी, वैष्णो माता, सरस्वती माता, अंबे माता, लक्ष्मी माता, शिव¨लग, गणेश, अर्धनारीश्वर, कृष्ण-अर्जुन संवाद, तिरुपति बालाजी, राम लक्ष्मण जानकी हनुमान, महावीर, गौतम बुद्ध, साईंबाबा आदि मूर्तियां दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करने पर विवश कर देती हैं। कृष्ण रुक्मणी, नारद, रविदास, कृष्ण-यशोदा, गाय के साथ बछड़े की मूर्ति की स्थापना अनूठे संगम की मिसाल कायम किए हुए हैं। यही नहीं संत तुलसीदास, संत ज्ञानेश्वर, संत कबीर दास, क्षीरसागर में शेषनाग पर लेटे हुए प्रसन्न मुद्रा में भगवान विष्णु, काग भुसुंडी व गरुण की मूर्तियां भी लोगों लोगों को सहज आकर्षित करती हैं। संतों की कड़ी में गुरु नानक देव, संत तुकाराम, मीराबाई एवं अवतारी पुरुषों में भक्त प्रहलाद एवं विष्णु का मत्स्य स्वरूप 12 अवतार की स्थापित मूर्तियां देखते ही बनती है। गांधी जी के बुरा मत सुनो बुरा मत कहो बुरा मत देखो स्लोगन के आधार पर मुद्राओं में स्थापित बंदर की मूर्तियां लोगों को मानो संदेश देने में सफल प्रतीत होती नजर आती हैं। मंदिर के मध्य आदमकद की स्वामी विवेकानंद की स्थापित मूर्ति मानव समाज को तत्व प्रेम का संदेश देती हुई सफल नजर आ रही हैं।  मन्दिर पुजारी ने बताया है कि नवरात्र में दर्शनार्थियों की भीड़ कम नहीं होती। श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए सामने तालाब खुदवाया गया है। इस स्थान को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाना चाहिए।

Related

news 255688095452315855

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item