सत्कर्मों से होती है व्यक्ति की पहचानः लल्लन उपाध्याय
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_475.html
जौनपुर।
सिकरारा क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में
मंगलवार को संस्थापक माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर
मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने श्री
सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही कहा कि
व्यक्ति को उनके द्वारा किये गये सद्कर्मों से याद किया जाता है। इस महान
विभूति के नाम से संचालित यह संस्थान डा. समर बहादुर सिंह व डा. विजय
बहादुर सिंह के परिश्रम की बदौलत शिक्षा व ज्ञानरूपी शीतलता प्रदान कर रहा
है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविन्द सिंह ने कहा कि व्यक्ति तो चला जाता है
परंतु उनके द्वारा किये गये कार्य उस व्यक्ति को लोगों के बीच हमेशा
जिन्दा रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी उपाध्याय व संचालन डा. विजय
बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सीमा सिंह, प्रधानाचार्य
विजय प्रताप सिंह, डा. आनन्द सिंह, अरविन्द सिंह, शिव प्रताप सिंह,
सुरेन्द्र यादव, वीरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विश्वम्भर नाथ सिंह, मनोज
कुमार, जयशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।