‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ तर्ज पर लग जायं सपाजन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि सारे समाजवादी साथी अपने बूथों पर लगकर बूथों को किसी भी कीमत पर जितायें। बूथ जीतो-चुनाव जीतो के तहत आप लोग लग जायं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक परिवर्तन के लिये जो गठबंधन बनाया है, उस पर आज पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं। आज इस सामाजिक परिवर्तन से भाजपा घबराहट मे ह। वहीं वे लोग आज समाज को आपस में बांटने व लड़ाने का भी काम कर रहे हैं, इसलिये आप लोग हर समाज में जाकर अपने नेता अखिलेश यादव की सोच को बतायें और भाजपा के झूठ का पिटारा खोलें। वहीं सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव इन्द्र प्रकाश सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात् प्रदेश सचिव श्री यादव ने कहा कि जिस मंशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभायेंगे। वहीं सुरेन्द्र यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द, श्रद्धा यादव, गुलाब चन्द्र सरोज, जिला उपाध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा, राकेश मौर्या, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजन यादव, राजेश यादव, पूनम मौर्या, श्याम नरायण बिन्द, शकील अहमद, अनवारूल हक, राजेन्द्र प्रसाद यादव, राजदेव पाल, अमित यादव, अलमास सिद्दीकी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त यादव, आरिफ हबीब, सतीश यादव, प्रिंसू यादव, सुशील श्रीवास्तव, राजेश रीठी, सै. आरिफ, अली मंजर डेजी, माला शुक्ला, अनिल यादव, पंकज यादव, प्रदीप यादव, प्रवीण यादव, राजदेव यादव, रमापति यादव, रमाशंकर यादव, कमला यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Related

news 426726489727761883

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item