शराब के साथ चार गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_460.html
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 20 शीशी व 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना खेतासराय पुलिस द्वारा अभियुक्त सुक्खू राजभर पुत्र राम किशुन राजभर निवासी ग्राम गोधना थाना खेतासराय को 20 शीशी देसी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना केराकत पुलिस द्वारा अभियुक्त संतोष यादव पुत्र राजबली निवासी ग्राम सौरा थाना केराकत को 5 लीटर कच्ची देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना चंदवक पुलिस द्वारा अभियुक्त संदीप यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी तराव थाना चंदवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब से गिरफ्तार किया गया। थाना रामपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहनलाल गौतम पुत्र हिंद लाल गौतम निवासी ग्राम औरा थाना रामपुर को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।