भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट

जौनपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 24 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पार्टी की 18वीं लिस्ट में हरियाणा की 8, मध्यप्रदेश की 3, ओडिशा की 1, राजस्थान की 4, उत्तरप्रदेश की 4, प बंगाल की 1 और झारखंड की 3 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। भाजपा ने ग्वालियर से विवेक शेजवलकर को टिकट दिया है। वे यहां से मेयर हैं। वहीं, छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के खिलाफ नाथन शाह को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ के खिलाफ विवेक साहू (बंटी) को उतारा है। उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से अनुराग शर्मा उम्मीदवार होंगे। मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उप्र की बांदा सीट से मौजूदा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा की जगह पार्टी ने आरके पटेल को मैदान में उतारा है। वे श्यामाचरण गुप्त के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गुप्त पिछली बार भाजपा के टिकट पर जीते थे। अब वे सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। फूलपुर सीट पर केरसी देवी पटेल को टिकट दिया गया और लालगंज सुरक्षित से नीलम सोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है।

Related

news 894840773141135980

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item