आगरा सड़क हादसा : जौनपुर के चार गांवों में वज्रपात

जौनपुर।  आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में मृत आठ लोगों में छह जौनपुर के थे। यह मनहूस खबर आते ही जिले के चार गांवों में मृतकों के घर वज्रपात सा हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से गांवों का माहौल मातमी हो गया है। इसके अलावा मृतकों में एक पड़ोसी जिले आजमगढ़ के निवासी हैं जबकि एक का पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों के परिजन रोते-बिलखते शव लाने आगरा रवाना हो गए हैं। हादसे के शिकार अधिकतर लोग आंबेडकर विश्वविद्यालय के आगरा खंदारी स्थित कैंपस में साक्षात्कार देने एर्टिगा कार से जा रहे थे। शिनाख्त के बाद आगरा पुलिस ने जिला पुलिस प्रशासन व मृतकों के घर सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही बदलापुर के देवरामपुर, खुटहन के ओइना और सरायख्वाजा के नगहटी में मातम का माहौल है। यहां कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मृत कार चालक नागेश कुमार यादव निवासी ग्राम सिद्दीकपुर के पिता संतोषी यादव कलेजे पर पत्थर रखकर शव लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। घर की महिला सदस्यों को अभी इसकी भनक नहीं लगने दी गई है। आजमगढ़ के पंवई थाना क्षेत्र के बाग बहार गांव निवासी डॉ. कमलेश कुमार पांडेय का जौनपुर से भी ताल्लुक था। वह गन्ना कृषक महाविद्यालय शाहगंज में प्रवक्ता थे।
मृतकों की सूची 
1-सदाफल यादव (40) ग्राम देवरामपुर थाना बदलापुर।
2-कमलेश यादव (26) ग्राम ओइना, थाना खुटहन।
3-राकेश यादव (27) ग्राम ओइना, थाना खुटहन।
4-नागेश यादव (26) ग्राम सिद्दीकपुर, थाना सरायख्वाजा।
5-अखिलेश यादव ग्राम नगहटी, थाना खुटहन।
6-अनिल कुमार ग्राम अभी पता नहीं चल सका है।
7-डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ग्राम बाग बहार, थाना पंवई, जिला आजमगढ़।

Related

news 6849206892450818482

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item