बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक सिंह

जौनपुर। मुंबई के प्रमुख उद्योगपति अशोक सिंह ने आज बसपा का हाथी छोड़कर कांग्रेस का पंजा थाम लिया है। रविवार को श्री सिंह को कांग्रेस के जनरल सिक्रेट्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की सदस्यता दिलायी है।
माना जा रहा कि अब अशोक सिंह कांग्रसे के प्रत्याशी हो सकते है।
मालूम हो कि जिले के मूल निवासी व मुबंई को उद्योगपति अशोक कई वर्षो से बसपा से जुड़कर राजनीति करते रहे है। श्री सिंह 2014 लोकसभा चुनाव मुंबई एक सीट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। 2017 विधानसभा चुनाव उन्होने प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधान सभा से बसपा के बैनर तले उतरे थे। यह चुनाव भी हार गये। उसके बाद मायावती के निर्देश पर जौनपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पिछले दो वर्षो से मैदान तैयार कर रहे थे। लेकिन इस चुनाव में उन्हे टिकट नही मिलता देख पहले से ही पाल्हा बदल दिया। आज उन्होने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

Related

news 3443979395247168563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item