महासम्मेलन को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की तैयारी बैठक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा लोकसभा 73 जौनपुर का महासम्मेलन विधासभा शाहगंज के सरायमोहिउद्दीनपुर में  9 अप्रैल को दिन में 2 बजे होना निश्चित है। कार्यक्रम उपरोक्त के सम्बन्ध में शाहगंज में पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल के आवास पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रमुख हरिश्चन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति, ब्लाक प्रमुख सुइथाकला राकेश वर्मा, बेचन सिंह, संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, विनय सिंह, मनोज पाण्डेय, बसंत मौर्य, शुभांकर चौहान, अजय जायसवाल, डब्लू वर्मा, राम सुवारथ बिन्द, अजीत सोनी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 3538582430515919406

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item