बदमाशों ने युवक की हत्या करके फांसी पर लटकाया

 जौनपुर।  बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव में एक युवक की हत्या कर शव उसी के कमरे में फंदे से लटका दिया गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। टीम को युवक के गुप्तांग और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले। हत्याकांड को आशनाई से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
धनियांमऊ चौकी के दक्षिण सरायहरखू गांव निवासी शोभनाथ यादव का इकलौता बेटा पवन कुमार यादव (20) बदलापुर से बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। घर से करीब सौ मीटर दूर पर लाल साहब मिश्र का घर है। लाल साहब परिवार सहित मुंबई रहते हैं। घर पर सिर्फ उनकी वृद्ध मां लालती अकेली रहती हैं। वृद्धा के कहने पर पवन करीब 6 माह से उन्हीं के घर सोता था। मंगलवार की रात पवन खाना खाकर लालती देवी के घर सोने चला गया। बुधवार सुबह आठ बजे किसी ने आकर शोभनाथ को सूचना दी कि पवन का शव उसी के कमरे में लटक रहा है। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे। देखा तो उसका शव गमझे से लटक रहा था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अरविद कुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुंच सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीओ सदर सुशील कुमार भी मौके पर पहुंच डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने पड़ताल शुरू की तो गुप्तांग समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट दिखाई दी। कमरे में भी कई संदिग्ध चीजें मिलीं। एसओ ने भी बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हत्या ही लग रही है। मृतक के शरीर एवं गुप्तांग पर चोट के निशान एवं कमरे से मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे आशनाई के कारण हत्या मान रही है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर इकलौते पुत्र की हत्या से जहां माता बदामा देवी का बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण इस होनहार युवक की मौत से स्तब्ध हैं।

Related

news 4668401068718582256

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item