झमाझम हुई वोटो की बारिश से प्रदेश अध्यक्ष गदगद , बोले पार्टी को मिलेगी भारी जीत
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_250.html
जौनपुर। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश आठ लोकसभा के लिए हुई भारी वोटिगं से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने दावा किया कि इससे भाजपा प्रत्याशियों को भारी वोटो के अंतर से जीत मिलेगी। उनका यह भी दावा है कि दलितो ने भी भाजपा को जमकर वोट किया है। वे जौनपुर में एक कार्यक्रम भाग लेने के लिए आये हुए थे।