आस्था का केंद्र शक्ति धाम छाछो

जौनपुर। मछली शहर के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम आस्था का केंद्र है। इस शक्ति पीठ की स्थापना वर्ष 2003 में 4 मार्च को हुई। विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही मां के हाथ में फल आ गया था। इस बात की चर्चा चहुंओर फैल गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे कई रोचक पहलू इस शक्ति धाम से जुड़ गए। इससे क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ गई है। वे शुभ कार्य के संपन्न होने के पहले और बाद में यहां मत्था टेकने आते हैं। मान्यता है कि मां के दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है। इसके कई प्रमाण भी मिल चुके हैं। यहां प्रतिवर्ष 4-5 मार्च को मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही दो दिन का विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी कराया जाता है। हर सप्तमी, पूर्णिमा, नवरात्र, दीपावली पर आचार्य देवी प्रसाद मिश्रा, नीरज मिश्र और दीपक मिश्रा द्वारा कथा और यज्ञ कराया जाता है। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित होकर मां का प्रसाद ग्रहण करते हैं।  सुशीला देवी पुजारी बताती है कि शक्ति धाम से भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर में मां दुर्गा, शिव¨लग व गणेश जी की मूर्ति है। यहां सप्तमी, पूर्णिमा, नवरात्र, दीपावली पर पूजन-अर्चन करने वालों की भीड़ लगती है। कई रोचक घटनाओं के कारण धाम से भक्तों का जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। शक्ति धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाता है। नवरात्र और मार्च माह के प्रथम सप्ताह में दूर-दूर से आकर भक्तजन पूजन अर्चन करते हैं। रोजाना सुबह-शाम मां की आरती की जाती हैं, जिसमें शामिल होने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है। वर्ष में एक बार विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

Related

news 828654430250195258

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item