देवी मन्दिरों पर 8 दिवसीय भागवत कथा शुरू

जौनपुर। नवरात्रि के प्रथम दिन खेतासराय नगर में मंगल भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें 108 कलश सिर पर रखकर महिलाएं चल रही थीं। मंगल भव्य शोभायात्रा के साथ 8 दिवसीय भागवत कथा का भी शुभारम्भ हो गया। कस्बा सहित क्षेत्र के आस-पास तमाम पुरूषों-स्त्रियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विश्वबंधुत्व व देश में े शान्ति, सद्भाव व कल्याण के लिये भागवत कथा के प्रथम दिन स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान गोला बाजार से विधि-विधान से हवन-पूजन के पश्चात महिलाएं 108 कलश में पवित्र गंगाजल व आम्र पत्र रखकर शोभायात्रा निकालीं। शोभायात्रा में आगे पताका चल रहा था तो उसके पीछे मधुर धुन पर लोग थिरकते हुये जयघोष कर रहे थे। महिलाएं व युवतियां पंक्तिबद्ध चल रहे थीं। मंगल शोभा यात्रा उक्त स्थान से शुरू होकर मेन रोड होते हुये चौराहे पर पहुंचा जहां जौनपुर मार्ग स्थित तारगहना मोड़ होते हुये खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुंचा। यहां से पुरानी बाजार होते हुये पुनः प्रारम्भ स्थान पर पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हो गयी। इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं जयघोष से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। इस दौरान ठाकुर प्रसाद सेठ, कपूरचन्द्र जायसवाल, जगदम्बा पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, धर्मचन्द्र गुप्ता, पप्पू पटवा, मोनू गुप्ता, कृष्ण कुमार बरनवाल, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, डब्बू कन्नौजिया सहित तमाम लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related

news 8840743293606571461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item