भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2076 का किया स्वागत

जौनपुर। गोमती नदी के गोपी घाट पर भारत विकास परिषद शाखा द्वारा शनिवार को सुबह 5.30 बजे भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2076 का स्वागत किया और सूर्य देवता को जलाभिषेक किया। एक दूसरे को गले मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।
भारत विकास परिषद व संस्कार भारतीय ने मिलकर 108 बार श्री राम जय राम जय जय राम का जाप किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल ने सभी को नूतन वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष शुरू होता है। इस दिन चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन होता है।
इस अवसर पर शरद पटेल, विक्रम गुप्ता, अवधेश गिरि, महेन्द्र चौधरी, अतुल सिंह, नीरज श्रीवास्तव, यूपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, रिषि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित निगम ने किया।

Related

news 2280898907957353129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item