मिशन 2019: शाहगंज में हुई सपा की मासिक बैठक, लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

शाहगंज, जौनपुर। सपा विधानसभा इकाई की शुक्रवार को हुई बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की जीत के एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया गया। शाहगंज रोडवेज स्थित एक होटल के हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो समझौता किया है, उससे राष्ट्र अपनी गरिमा प्राप्त करेगा। श्री यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यह गठबंधन हुआ है। शीर्ष नेतृत्व चाहे जिसे प्रत्याशी बनाए, उसे जिताने में जुट जाना है। भाजपा सरकार पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने पर उतारू है। मॅहगाई बढ़ी है। बिजली, डीजल व कृषि यन्त्रों व दवाओं के दाम चार गुना वृद्धि हुई है। किसान, मजदूर, बेरोजगार परेशान है। जनता सरकार बदलने पर आमादा है। सभी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर नफरत व घृणा पैदाकर समाज बाॅटने की राजनीति हो रही है चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। विस क्षेत्र के अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। कार्यकर्त्ता सूची का अवलोकन कर लें। एक- एक वोट महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर जनता को मतदान के प्रति प्रेरित करे। पूर्व सपा सरकार के विकास कार्यो और चलाई गई योजनाओं की चर्चा की। संचालन सैयद उरूज ने किया बैठक में महासचिव हिसामुद्दीन शाह, मनोज यादव, मिथिलेश यादव, अब्दुल्ला खान, त्रिभुवन यादव, गयासुद्दीन, देवमणि यादव, विक्रमजीत बिंद, डॉ लक्ष्मीकांत यादव, भीम निषाद, अलमांस सिद्दीकी, महात्म यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, अरशद अंसारी, अरविंद पासवान, अशफाक खान, मनोज तबरेज, सुफियान, अफसार, राम आशीष, श्रीपत अदि उपस्थित थे।

Related

news 4559244553678464132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item