उरूज अहमद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मनोनीत
https://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_65.html
जौनपुर।
समाजवादी पार्टी के नेता सै. उरूज अहमद को समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह
यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। शाहगंज विस क्षेत्र के
अशरफपुर उसरहटा निवासी सै. उरूज को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जिले के
सपाजनों सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं शाहगंज विधायक
शैलेन्द्र यादव ने कहा कि श्री अहमद को प्रदेश सचिव बनने से समाजवादी
पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। वे समाजवादी पार्टी के बहुत ही ईमानदार व
जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव के प्रति आभार जताते हुये सै. उरूज को बधाई दिया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष
लाल बहादुर यादव, संजय यादव एडवोकेट, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,
जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, डा. लक्ष्मी कान्त यादव,
प्रिंशू यादव, अनिल यादव, शकील अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, निजामुद्दीन
अंसारी, कृष्णा यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।