जौनपुर के संजय तिवारी बनाये गए मुम्बई कांग्रेस के प्रदेश सेक्रेटरी
https://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_32.html
जौनपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष , टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ
महामंत्री और वर्तमान में मुम्बई हाइकोर्ट के नामवर अधिवक्ता संजय तिवारी
ने तक़रीबन 10 साल की बाद दुबारा सियासत की दुनिया मे कदम रखा है।आज उन्हें
मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कांग्रेस लीगल सेल का
प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया है।यू तो जौनपुर के कई लोगो ने
महाराष्ट्र की सियासत में कामयाबी के झण्डे गाड़े है।पार्टी के नेताओ को उम्मीद ही
नहीं विश्वास भी है कि संजय तिवारी के नाम का झण्डा भविष्य में इस राज्य
में सबसे बुलंद होगा।