लोहिया जी के साथ समाजवाद की अलख जगाने वाले थे बांके लाल शर्मा
https://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_28.html
जौनपुर।
शनिवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक निरस्त कर शोकसभा के रूप
में परिवर्तित कर दी गयी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बांके लाल
शर्मा के निधन पर दुख जताते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सपा नेताओ ने कहा कि श्री शर्मा पार्टी के पूर्वज जय प्रकाश राज नारायण
एवं लोहिया जी के साथ जीवन भर समाजवाद की अलख जगाते रहे। वह पार्टी के जनक
मुलायम सिंह यादव के बहुत ही करीबी थे। वे कभी पद के पीछे नहीं भागे तथा
सदा कमजोर की लड़ाई लड़ते रहे। अब हम लोगों को उनके बताये रास्ते पर चलना होग
जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 1982 का दौर था, हम लोग सरकार
के खिलाफ आन्दोलन यहीं कचहरी में कर रहे थे। उस समय शर्मा जी कचहरी न आकर
के जेसीज चौराहे पर अपने एक दो साथियों के साथ धरने पर पैठ गये।
शासन-प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। वे उसमें के बहादुर नेता थे। वे मन के
बहुत मजबूत थे तथा कभी भी गलत बातों में झूके नहीं। वे हमेशा गरीब व कमजोर
की लड़ाई लडे़।