राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मनोनीत

जौनपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर रहे। इस मौके पर श्री ठाकुर ने संगठन के विस्तार हेतु मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया। साथ ही राजवीर सिंह को मण्डल अध्यक्ष करणी सेना छात्र शक्ति, पियुष सिंह उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह सचिव के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किये गये। इसी क्रम में अतुल सिंह जिलाध्यक्ष छात्र शक्ति ने जनपद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह, केराकत ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, बक्शा ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह, डोभी ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप सिंह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सतीश सिंह, नीरज सिंह, सौरभ सिंह, कौशिक सिंह, शिवम सिंह, शोएब पठान, आकाश सिंह, संदेश सिंह, आदित्य सिंह, तेगा सिंह, सुमित सिंह, पियुष सिंह, रितेश सिंह, सत्यम सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 108802473419618311

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item