जमीनी विवाद में चटकी लाठियां,एक दर्जन घायल
https://www.shirazehind.com/2019/01/blog-post_511.html
जौनपुर। मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेवढि़या थाना क्षेत्र के
नवापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई
मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। गांव के लालचंद राजभर व लालजी गौड़ में जमीन
को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। लालचंद राजभर ने हैंडपंप के पानी के
निकासी के लिए विवादित जमीन में नाली खोद रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लालजी
गौड़ ने नाली खोदने के लिए मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो
गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी, जिसमे प्रथम पक्ष
से फूलचंद, उर्मिला, सपना, लालचंद व दूसरे पक्ष से बसंती, शीला, जगदीश,
प्रवीण, राकेश, अवधेश, सीमा, गणेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने
घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की
जांच कर रही है।
उधर मड़ियाहूं क्षेत्र के श्रीपालपुर कुंभ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने टीन शेड व छप्पर गिराने के साथ ही महिलाओं व बच्चों को पीटा। राम लाल यादव का जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को विवादित जमीन पर दूसरे के लोग स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण करने पहुंच गए। इस पर रामलाल पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने महिलाओं की पिटाई कर दी। मारपीट की बढ़ रही घटनाओं की मुख्य वजह पुलिस की ओर से बरती जा रही लापरवाही भी है।