गुजरात पुलिस ने की छापेमारी , नहीं मिली सफलता
https://www.shirazehind.com/2019/01/blog-post_234.html
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव की एक नाबालिग किशोरी के अपहरण
के आरोप में गुजरात पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी किया, लेकिन सफलता
हाथ नहीं लग सकी।
20 दिसंबर 2018 सिंगरामऊ थाने के केवटली कला निवासी दिनेश उर्फ बदलापुर थाना के उसराबाजार में मोबाइल बनाने की दुकान चलाता था। जहां एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। लड़की के मां-बाप गांधीधाम कच्छ गुजरात में मजदूरी करते थे। कुछ दिन बाद लड़की को भी वहीं बुला लिए। आरोप है कि लड़का मोबाइल फोन से बात कर कच्छ गुजरात पहुंच गया तथा उसका अपहरण कर लिया। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका। लड़की के पिता की तहरीर पर गुजरात पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में बदलापुर आई थी।