युवा अपनी शक्ति को पहचानें : रोहित उपाध्याय

जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन का 5वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह गुरूवार को नगर के हिन्दी भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ जहां उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय देहरादून के डिप्टी रजिस्ट्रार रोहित उपाध्याय ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें। जोश के साथ होश से भी काम लें। छात्र शिक्षा को अपना हथियार बनायें और युवा भारत निर्माण में योगदान दें। विशिष्ट अतिथि राज डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस देश में जब भी क्रान्ति आयी है, विश्व में जब भी परिवर्तन हुआ है, उसकी अगुवाई नौजवानों व छात्रों ने ही किया है।
विशिष्ट अतिथि राज डिग्री कालेज के राजनीति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि मनुष्य का निर्माण उसकी सोच व विश्वास से होता है। इसी क्रम में दिनेश मिश्र, युवा समाजसेवी विकास तिवारी एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। समारोह में ‘यंग इण्डिया व यंग पालिटिक्स’ विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें नाथूपुर की वैशाली श्रीवास्तव प्रथम, चांदमारी की रूक्मणि यादव द्वितीय एवं गौरव शुक्ला तृतीय आये जिन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा एवं संचालन शशांक मिश्र ने किया। प्रदेश प्रभारी वरूण दुबे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नीरज उपाध्याय, सर्वेश तिवारी, शिवम मिश्र, सूरज उपाध्याय, विकेश सिंह, अभिषेक जायसवाल, अनुराग मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, हेमंत तिवारी, नितिन शुक्ला, विशाल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1449290744593174610

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item