मित्र के साथ ज्ञान के भण्डार होते हैं पुस्तकः विनोद सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_532.html
जौनपुर।
वाणी प्रकाशन द्वारा नगर के टीडी महिला कालेज के सभागार में पुस्तक मेले
का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य विनोद
सिंह ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि
पुस्तकें हमारी साथी होती हैं और ज्ञान का भण्डार भी। हमंे ऐसे मेले लगाते
रहना चाहिये। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष डा. सरोज सिंह ने वाणी प्रकाशन की
प्रशंसा करते हुये कहा कि प्रकाशन के क्षेत्र में वाणी प्रकाशन का स्थान
अन्तर्राष्ट्रीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये उप प्रबन्धक डा.
डीआर सिंह ने कहा कि हमंे पुस्तकों के प्रति रूचि पैदा करनी होगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वंदना सिंह ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया
तो डा. सुषमा सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डा.
मधुलिका सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. महेन्द्र त्रिपाठी, डा. राजदेव दुबे,
डा. चित्रलेखा सिंह, निशा सिंह, विभा सिंह, शालिनी सिंह, राजश्री सिंह,
तहजीब फातिमा, नीलम सिंह सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान विनोद
तिवारी ने बताया कि 22 दिसम्बर तक चलने वाला यह मेला प्रातः 9 बजे से सायं 7
बजे तक खुला रहेगा।