2019 फ़तेह करने के लिए संगठनिक ढाचो को चुस्त दुरुस्त बनाना जरुरी
https://www.shirazehind.com/2018/12/2019_22.html
जौनपुर। भाजपा के मण्डल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा प्रमुखों की बैठक
को सम्बोधित करते हुए काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में रोकने के लिए एक षड़यंत्र
के तहत, तमाम विरोधी विचारधारा के लोग एकजुट हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में
हम सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को अपने संगठनिक ढाचो को चुस्त दुरुस्त बनाकर
2019 में पुनः देश की बागडोर नरेन्द्र मोदी को सौपना है।
बैठक में उन्होंने कहा कि 23 और 24 दिसम्बर को मण्डलो की बैठक कर तमाम बिन्दुओं पर कार्य को संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि अब संगठन के सभी कार्य बूथ स्तर पर होंगे | बूथ की कार्यसमिति को सत्यापित कर उनके सदस्यों के मध्य कार्य विभाजन भी तय करना है। मण्डल कार्यसमिति तथा मोर्चे के कार्यसमिति को सत्यापित कर तत्काल जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया |
जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को एक बूथ की जिम्मेदारी लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को 2019 की चुनावी तैयारियों में प्रण-प्राण से लग जाना है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबो, नौजवानों, किसानो व महिलाओं के लिए तमाम आधारभूत योजनाए लागू की है | आम जनमानस में प्रधानमंत्री का निर्दोष व्यक्तित्व और माँ भारती के प्रति समर्पण से आज भी उनके प्रति आदर और विश्वास का भाव है 25 दिसम्बर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती के दिन को बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा |
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने किया |
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश दूबे, किरन श्रीवास्तव, निपेंद्र सिंह, जनार्धन सिंह, सुधाकर उपाध्याय महामंत्री रामविलास पाल, सुनील सिंह, विनय सिंह कुसरना, ब्रह्मदेव तिवारी, वृजनारायण दूबे, ब्रह्मदेव उपाध्याय, अतुल कुमार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे |