धरना को सफल बनाने के लिए किया गया शिक्षक संम्पर्क अभियान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चलाये जा रहे आन्दोलन का तीसरा चरण जिसमें सभी मण्डल मुख्यालयों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना प्रस्तावित था और जिसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था. उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 20 सितम्बर 2018 को वाराणसी मण्डल का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रस्तावित है। उसे सफल बनाने के उद्देश्य से आज केराकत तहसील के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक संम्पर्क अभियान संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष  रमेश सिंह के अगुवाई में चलाया गया। विभिन्न विद्यालयों नालदेव कुलदेव बेलाव, मुफ्तीगंज, केराकत, थानागद्दी, खर्गसेनपुर तथा रतनूपुर में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए रमेशसिंह ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहिन शिक्षकों हेतु धारा 7 क (क) का 7 (4) में परिवर्तन व सम्मानजनक मानदेय शिक्षको/कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा सी.टी./एल. टी. सम्विलियन, विनियमितिकरण आदेश के धारा 8 का संशोधन प्रोन्नति वेतनमान हेतु परास्नातक की बाध्यता की समाप्ति आदि हेतु निर्णायक संघर्ष के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं है। संघर्ष की इसी कड़ी में 20 सितम्बर का धरना आयोजित है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल के साथ-साथ सभी प्रान्तीय पदाधिकारीयों के उपस्थिति रहेगी। 
सरोज कुमार सिंह संयोजक ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धरने को सफल बनाने की अपील की। शिक्षकों को वाराणसी आने के लिए 2 बसों की व्यवस्था जनपद मुख्यालय पर टी0टी0 कालेज के गेट के पास तथा बदलापुर में की गयी है। शिक्षक सम्पर्क अभियान में प्रदेशीय उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह के साथ जनपद संयोजक सरोज कुमार सिंह, संचालन समिति के सदस्य दयाशंकर यादव तथा समर बहादुर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3711361473271639455

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item