माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस
https://www.shirazehind.com/2018/09/blog-post_679.html
जौनपुर।
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित फतेहगंज में संचालित माउण्ट लिट्रा जी
स्कूल में शुक्रवार को हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर
माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का किये गये
शुभारम्भ के बाद बच्चों द्वारा कार्यक्रम का रूप से मंचन किया गया जिसमें
अभ्युदय दिव्य प्रताप सिंह, अनवेशा सिंह, आंचल यादव, आर्यन सिंह ने
प्रस्तुति की। हास्य नाटक पारासर एवं प्रिंस यादव ने किया तो जान्हवी सिंह व
दीक्षा सिंह ने गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जान्हवी सिंह ने
किया। इस मौके पर प्राचार्या प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि हमें अपनी
राष्ट्रभाषा के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना हमेशा बनाये रखनी चाहिये।
विद्यालय की हिन्दी शिक्षिकाएं अर्चना पाण्डेय एवं सारिका सिंह ने कहा कि
मातृभाषा के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान करना चाहिये। अन्त में एकेडमिक
कोआर्डिनेटर श्वेता मिश्रा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।