इं. कृष्ण कुमार जायसवाल बनाये गये भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष मदन लाल बिन्द (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने जनपद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू को भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद मनोनीत किया है। साथ ही विश्वास के साथ आशा भी व्यक्त किया कि श्री जायसवाल काशी क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा मोर्चा संगठन को और मजबूत करेंगे। वहीं मनोनीत क्षेत्रीय महामंत्री श्री जायसवाल ने महेश चन्द श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र, रत्नाकर जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पूर्व मंत्री मदन लाल बिन्द क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा सहित पार्टी हाईकमान के  के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं दूरी ओर इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के क्षेत्रीय महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये श्री जायसवाल को बधाई दिया। हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई देने वालों में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डा. दिनेश सिंह, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अनीता सिद्धार्थ, क्षेत्रीय मंत्री अंजना श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मौर्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की क्षेत्रीय संयोजक डा. जान्हवी श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मनीष सेठी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नबाब रूसी, इं. अमित श्रीवास्तव, संतोष आर्या, महेन्द्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राजवीर दुर्गवंशी, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, मोनू सेठ, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अच्छे लाल मौर्य आदि प्रमुख रहे।

Related

news 2369739661768446308

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item