साइकिल यात्रा निकालकर सपा का किया गया गुणगान

जौनपुर। लोकतंत्र बचाओं देश बचाओं साइकिल यात्रा के पांचवे दिन यात्रा मछलीशहर विधानसभा के अंर्तगत श्रीराम पी जी कालेज निगोह से प्रारम्भ हुयी। यात्रा को जिलाध्यक्ष लाल बहादूर यादव व विधायक जगदीश सोनकर ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष लाल बहादूर यादव ने कहा कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता खेत खलिहानो, चट्टी चैराहों तक जा जाकर जिस प्रकार समाजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार द्वारा किये गये काम व मौजूदा भाजपा की जन विरोधी व जुमलेबाजी, विकासहीन मानसिकता के बारे में बताने का काम कर रहा है वह रंग लायेगी कार्यकर्ताओं का परिश्रम बेकार नहीं जायेगा। देश की जनता को विकास के नाम पर धार्मिक रूप से बाटने का जो षड़यंत्र चल रहा है उसे कार्यकर्ता इस साइकिल यात्रा के माध्यम से बताने का काम कर रहा है। जिससे 2019 में कार्यकर्ता व आम जन इस झूठ व फरेब की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। विधायक जगदीष सोनकर ने कहा कि हर तरफ आम जन में पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किये गये कार्य की तुलना होने लगी है और चैतरफा अखिलेश यादव जी के बारे में लोग यह बोलने लगे है कि अखिलेश जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश चाह रहा है। आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। अब देश की जनता अपने आप को ठगी हुयी महसूस कर रही है। साइकिल यात्रा कटवार, अरूवावां, जंघई, निभापुर, मछलीशहर होते हुये मुंगराबादशाहपुर की ओर रवाना हुई। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, लकी यादव, जयहिन्द यादव, जेपी यादव, पप्पू रघवंशी, आषीष यादव मुलायम, आलोक यादव, शनी यादव, प्रविण यादव, जय प्रकास, राज यादव, सुजीत जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, राजन मिश्रा, दीपक गोस्वामी, शमीम अहमद, गोविन्द माली सहित तमाम लोग साइकिल यात्रा में शामिल रहे।

Related

news 8872288072540555623

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item