ज्ञान केवल सद्गुरू द्वारा ही सम्भव: गफ्फार खान

जौनपुर । सत्य को जीवन का आधार बनाने से ही कल्याण हो सकता है। दुनियावी वस्तुए सुख का कारण नहीं हैं, क्यो कि यह शास्वत सत्य नहीं है सत्य केवल परम् अस्तित्व परमात्मा है। उक्त बाते नगर के मड़ियाहूॅ पड़ाव स्थित निरंकारी सत्संग भवन व मड़ियाहूॅ दिलावरपुर में स्थित निरंकारी समारोह में दिल्ली से आये   पंण्डित अब्दुल गफ्फार खान ने व्यक्त किया। उन्होंने  कहा कि हर युग, हर दौर संतो ने अपनी कल्याणकारी संदेश में मानव मात्र को चेतन किया है कि  हवस, लोभ-लालच को त्यागे और सत्य परमात्मा को हृदय में बसायें। उन्होंने  कहा कि निरंकार कण-कण में व्याप्त ऐसी चेतन सत्ता है जो हमारे सबसे अधिक निकट है और उपयोगी है। यह विश्व इस चेतन तत्व से उत्पन्न होता है इसी के द्वारा पालन-पोषण है और इसी में विलीन होता रहता है इस चेतन तत्व का ज्ञान केवल सद्गुरू द्वारा ही सम्भव है जो प्रभु को जानता है वह प्रभु स्वरूप हो जाता है और जीवन मुक्ति प्राप्त कर सकता है। मुख्य वक्ता श्री श्यामलाल साहू , राजेश प्रजापति , राधेश्याम जी, लालप्रकाश , रामधेश्याम द्विवेदी मो0 शकील , राजकुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।  संचालन जय प्रकाश ने किया।

Related

news 8048759433933339884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item