हमले के विरोध में गामीणों का चक्का जाम

जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदवक के प्रधान पति व भाजपा नेता चंद्रिका यादव के ऊपर रविवार रात घर पर हुए हमले के आरोप में तहरीर के आधार पर  पुलिस ने एक दर्जन नामजद व इतने ही अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया , घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। दर्जन भर प्रधानों ने आक्रोश जताते हुए चैराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे तक चले जाम को समझा बुझा कर हटवाया।
बताते हैुं कि रविवार शाम को यादव व सोनकर के बच्चों में आपस में विवाद हो गया था। विवाद की जानकारी होते ही प्रधान पति चंद्रिका यादव मौके पर पहुंच गए। समझाने बुझाने व डाट-फटकार के बीच प्रधान पति की सोनकर पक्ष के लोगों से झड़प व हाथापाई हो गई। इसके बाद प्रधान पति घर लौट आए। उनके घर पहुंचते ही सोनकर पक्ष से लाठी डंडे से लैस दो दर्जन की संख्या में पहुंचे महिला पुरुषों ने उन पर हमला कर दिया। घर के अंदर तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइक को तोड़ डाला। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गये जिसे देखते ही हमलावर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित दर्जनों लोग प्रदान पति के साथ थाने पहुंच हंगामा करने लगे। पुलिस प्रधान पति की तहरीर के आधार पर 12 नामजद व दर्जनभर अज्ञात महिला पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। चक्का जाम करने वालों में प्रधान शिव बालक यादव, रामजीत यादव, महेंद्र पाल, श्रीप्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, राम अनुज यादव, योगेंद्र सिंह, सुबास यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य लोग रहे।

Related

news 4097709308937317600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item