सपा नेता रजनीश मिश्रा की हालत विगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सपाईयो में आक्रोश

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झण्डा दिखाने वाले सपा  नेता रजनीश मिश्रा की हालत पुलिस की पिटाई कारण और विगड़ गयी है। उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीश की हालत चिंता जनक होने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओ में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उसका हाल चाल लेने के लिए सपा नेताओ और कार्यकर्ताओ का ताता लगा हुआ है।
मालूम हो कि बीते 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नगर के टीडी कालेज के मैदान में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए आये हुए थे। कार्यक्रम के बाद पुलिस लाईन हेलीपैण्ड पर जाते समय सपा का युवा नेता रजनीश मिश्रा ने काला झण्डा दिखाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे पकड़कर जमकर पीटने के बाद थाने ले गये। रजनीश का आरोप है कि पुलिस उसे थाने पर ले जाकर थर्ड डिग्री का प्रयोग किया। उसके बाद जेल भेज दिया था। पुलिस की पिटाई के कारण मुझे काफी चोटे लगी है। इलाज के बावजूद मेरी हालत सुधर नही रही है।
उधर कार्यकर्ता की हालत विगड़ने की खबर मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और सपा नेत्री पूनम मौर्या जिला अस्पताल पहुंचकर रजनीश का हालचाल लिया। राजबहादुर यादव ने इसे पुलिस की बरबरता बताते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री को खुद संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। वर्ना हम समाजवादी सड़क पर उतरने को विबस होगें।
पूनम मौर्या ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर अंग्रेजी हुकुमत की याद ताजा करा दिया है।

Related

politics 1021918983334789372

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item