आशनाई के चक्कर में बदमाशो ने एक व्यक्ति को कई टुकड़ो में काट डाला

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में आशनाई के चलते अज्ञात बदमाशो ने एक अधेड़ व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े करके शव को कुएं में फेक दिया। इतना ही नही बदमाशो ने साक्ष्य को मिटाने के लिए उसकी बाइक को भी कुएं में ही डाल दिया। आज जब दुर्गंध उठने लगी तो ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़े को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। आशंका के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बासदेव गांव के निवासी रामजीत पाल बीते शुक्रवार को मोटर साईकिल से अपने घर निकला था। आज तक घर वापस नही लौटा था। आज इसी थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में एक कुएं में दुर्गंध उठने लगी। ग्रामीणो ने कुएं में देखा तो कई टुकड़ो में एक व्यक्ति की लाश व एक मोटर साईकिल दिखाई पड़ी। ग्रामीणो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ो और मोटर साईकिल को बाहर निकाला। शव मिलने की खबर मिलते ही रामजीत के घर वाले भी मौके पर पहुंच गये। परिवार वाले उसकी शिनाख्त रामजीत के रूप में किया। परिवार वालो के आरोप पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया है। परिजनो के अनुसार उक्त महिला से अवैध सम्बंध के चलते रामजीत की हत्या करके उसके शव को कुएं फेका गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय ने बताया कि गिरफ्तार की गयी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बतायी कि रामजीत मेरे साथ बालात्कार करने का प्रयास किया तो मैने अपने एक पुरूष मित्र के साथ मिलकर उसकी हत्या करके शव को कुएं फेक दिया।
इस मामले पर कई बिन्दुओ पर जांच चल रही है। मौके से हत्या प्रयोग किया गया चाकू, गड़ासा और खून से लथपथ साड़ी बरामद हुआ है।

Related

news 5336774825540342555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item