इस तरह हर्षोंल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, देखिये फोटो में






जौनपुर।  स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट परिसर में जनपद के प्रभारी प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास उ.प्र. शासन डा0 सुधीर एम बोबडे़ की उपस्थिति में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा कलेक्टेªट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 
  इसके उपरान्त कलेक्टेªट सभागार में प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम, बांके बिहारी, ब्रहमदेव वर्मा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भेटकर स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश अपने से नही चलता, बल्कि देश के नागरिक उसे चलाते है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो जबतक ऐसा नही होगा देश की जीडीपी नही बढेंगी। उन्होंने जिन्दगी में सफल होने के लिए तीन मूल मंत्र दिया। समय शीलता, नियोजन एवं टीम वर्क में काम करना। 
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जन सहभागिता जरुरी है, उन्होंने कहा कि जिले में इस वित्तीय वर्ष में अबतक 1.35 लाख शौचालय बनाये गये है, जनपद में आज 15 अगस्त को विभिन्न जगहों पर 12 लाख पौधे लगाये गये है उन्होंने प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने का अनुरोध किया, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को औसत 8 पौधे की आवश्यकता होती है, जनपद में 60 हजार मैट्रिक टन के सापेक्ष 52 हजार मैट्रिक टन गेहू की खरीद पारदर्शिता के साथ खरीदी गयी है। अपर जिलाधिकारी भू.रा. रामआसरे सिंह ने कहा कि जनता शासक के विरुद्ध नही होती अपितु उनके नीतियों के विरुद्ध होती है उन्होंने नागरिको एवं कर्मचारियों से कहा कि जो भी कार्य करे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे यही देश के लिए सच्ची सेवा होगी। इस अवसर पर मेंहदीरजा, शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, संजय उपाध्याय, सभाजीत द्विवेदी, ’प्रखर’ ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता आन्दोलन के बारे में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.रा. आर पी मिश्रा, नगर मजिस्टेªट योगानन्द पाण्डेय, ई.ओ. नगर पालिका कृष्ण चन्द्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक आशोक सोनकर एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनककुमारी की छात्राओं को प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
  कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा0 बी0आर0 अम्बेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विकास भवन में सी0डी0ओ0 आलोक सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये।

Related

news 2381140256367225895

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item