सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_317.html
जौनपुर। पिछ़डा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने के उपरान्त सदर लोकसभा के सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह के जौनपुर प्रथम आगमन
पर जौनपुर सिटी स्टेशन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील
कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शानदार भव्य स्वागत
किया गया। स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पिछ़डा वर्ग मोर्चा के
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर सबका साथ सबका विकास को
चरितार्थ किया है। वर्तमान समय में पिछडे़ वर्ग के लोगो का हित भारतीय जनता
पार्टी में ही है।
इस
अवसर पर आनन्द निषाद, परविन्द चौहान, अशोक मौर्या, उमाशंकर प्रजापति,
यशवंत सााहू, अमरनाथ मोदनवाल, अरविन्द चौहान, अजीत सोनी, मोनू सेठ, अशोक
निषाद, सरस गौड़, सूर्य प्रकाश साहू, पुनीत गुप्ता, अरविन्द साहू, पवन
गुप्ता, अजीत प्रजापति अजीत गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।