विवाहिता प्रेमी के साथ फरार

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से  रिश्ते नाते को त्याग कर एक शादी शुदा प्रेमिका अपने विवाहित प्रेमी के साथ फरार हो गयी।   मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र में जगह-जगह तरह की चर्चाएं होने लगी। दोनों अलग-अलग सम्प्रदाय के बताए जा रहे है। सामाजिक रिश्तों का ढांचा तार-तार किये जाने से दोनों परिवार स्तब्ध हैं। पहले तो लोक लाज के चलते मामला पुलिस से दूर रखते हुए दोनों के परिजन उन्हें गहनता से तलाश किये लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया है। दोनों के गांव में इस प्रेम-प्रसंग की चर्चा जोरों पर है।  क्षेत्र के एक गांव के युवक का बगल गांव के एक युवती से उसका   प्रेमप्रसंग हो गया। आस-पास के सूत्रों की मानें तो लड़के के परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो लड़के को फटकार लगाई और जानकारी होने पर दोनों के परिजनों ने आनन-फानन में अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी कर दिये लेकिन इसके बावजूद दोनों घर से फरार हो गये। देर शाम तक परिजन काफी खोजबीन किये किन्तु उनका कहीं पता न चल सका।

Related

news 598138746207782064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item