धान की रोपाई का कार्य युद्ध स्तर पर

जौनपुर। जिले भर के किसान अब नहरों के पानी का इंतजार करते करते खुद के साधन व इंद्र भगवान के मेहरबानी से अपने खेत में धान रोपाई की शुरुआत कर दी। जगह-जगह दर्जनों के संख्या में मजदूर पानी के फुहारों के बीच खेतों में धान की रोपाई का कार्य युद्ध स्तर पर करने में पूरी तरह से लग गए है। आलम यह है कि किसान सुबह होते ही अपने खेतों की तरफ कूच कर जा रहे है। खेतों में धान रोपाई के दौरान धान रोपती महिलाओं के मधुर कंठ से ये धुन आरे रमा रीझिम पड़ेला सावनवां ना अइले सजनवा ए हरि को सुन थकान से राहत ले किसान फिर उसी ताकत के साथ खेतों में काम करने में जुट जाते है। इस समय चारों तरफ खेतों में धान की रोपाई करते किसान दिख रहे हैं। हर किसान वर्षा का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द खेतों की बोआई करने ही अपना भलाई समझ रहे हैं। किसानो का कहना है कि धान लगाने के लिए पर्याप्त बारिश नही हुई है लेकिन निजी साधनो से पानी की व्यवस्था कर रोपाई करायी जा रही है।

Related

news 3384961073763186451

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item