तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, बाहर निकलना दूभर

जौनपुर। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन बेहाल हो गया है। उमस व लू के थपेड़ों से राह चलना दुश्वार हो गया है। महिलाएं व बुजुर्ग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सुबह निकली तेज धूप ने मौसम गर्म कर दिया। महिलाएं चेहरे व सिर को ढक कर बाहर निकली। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। गर्म हवाओं से परेशानी बढ़ गई। दिन चढ़ते-चढ़ते गली-मुहल्लों में सन्नाटा पसर गया। स्कूली बच्चे धूप से बेहाल दिखे। मौसम का प्रभाव बच्चे व बुजुर्ग पर जल्दी पड़ता है। ऐसे में बच्चों को गर्मी व लू से बचाना चाहिए। तेज धूप में बाहर निकलने से बचे। शरीर में पानी की कमी न होने दें। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर बीमारी से बचा जा सकता है। पारा बढ़ने पर गर्मी से होने वाली बीमारियों के मरीज अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। तापमान बढ़ा तो अब हीट स्ट्रोक का खतरा है। इस बीमारी में तेज बुखार, शरीर में जलन, उल्टी पेट में तकलीफ होती है। डाक्टर सावधानी से काफी हद तक बीमारियों से बचाव की सलाह दे रहे हैं। डाक्टर ने बताया कि   ज्यादा तापमान होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचने के लिए धूप और गर्मी से बचाव करना चाहिए। शीतल पेय जैसे, छाछ, दही, मट्ठा, फलों का जूस आदि का सेवन करना चाहिए। बच्चों का गर्मियों में खास ख्याल रखने की जरूरत है।

Related

news 130841640011820172

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item