सर्वेश व विनोद उपाध्यक्ष, रूपेश संगठन मंत्री व रामजी बनाये गये प्रदेश मीडिया प्रभारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने जनपद के 4 होनहार स्वजातीय बंधुओं को प्रदेश कार्यकारिणी टीम में शामिल कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर जनपद के स्वजातीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि नगर के गूलर घाट निवासी सर्वेश जायसवाल जो वर्तमान में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष हैं, सहित मड़ियाहूं निवासी विनोद जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और शाहगंज निवासी रूपेश जायसवाल को संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही जौनपुर से प्रकाशित तेजस टूडे समाचार पत्र के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जनपद के इन चारों स्वजातीय लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी टीम में शामिल किये जाने की जानकारी मिलने पर जनपद के स्वजातीय बंधुओं ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये महासभा के हाई पावर कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मालूम हो कि यह चयन फैजाबाद जनपद के अयोध्या में स्थित मानस भवन में आयोजित सम्मान समारोह में हुआ है जहां सूबे की शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, बिहार के सांसद संजय जायसवाल, गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल सहित तमाम हस्तियों के बीच उपरोक्त चारों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी।

Related

news 5783949853613410692

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item