भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने की कुलपति से की मुलाकात
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_165.html
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार
एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल एवं दिव्य
प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशीष गौतम ने कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ
राजाराम यादव से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की वर्तमान एवं भविष्यगत
योजनाओं पर चर्चा की। कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने बताया कि
विश्वविद्यालय की स्थापना को 30 वर्ष हो गए हैं। इन वर्षों में
विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध, शैक्षणिक एवं पराशैक्षणिक क्षेत्र में
उल्लेखनीय उपलब्धिया अर्जित की है। विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में नैक
द्वारा बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के
पोर्टल शोधगंगा पर विश्वविद्यालय का देश में तीसरा स्थान है। विश्वविद्यालय
के समस्त शोध ग्रन्थ डिजिटल रूप में पढ़े जा सकते है। विश्वविद्यालय
द्वारा प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान , अशोक
सिंघल भारतीय परंपरागत विज्ञान शोध संस्थान,गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं
गोरक्षनाथ आध्यात्मिक विज्ञान एवं योग केंद्र की शीघ्र स्थापना आने वाले
सत्र से की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक राष्ट्रीय
सेवा योजना के स्वयं सेवक इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं, जिनकी
संख्या 60 हजार है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने
हेतु इसी सत्र में वस्तु एवं सेवा कर, ग्रोथ ऑफ साइंस एन्ड टेक्नालाजी
इन कैम्पस ऑफ यूनिवर्सिटी एवं विश्वविद्यालय में शिक्षा पद्धति विषयक
राष्ट्रीय संगोष्ठी का गया। जिस में देश के जाने -माने 200 से अधिक
शिक्षाविद ,वैज्ञानिक एवं सामाजिक सक्रियक ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय
को एक नई ऊंचाई दी है । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के तीस वर्षों के
इतिहास में पहली बार प्लेसमेन्ट सेल के प्रयास से देश के प्रमुख
औद्योगिक संस्थानों ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कैम्पस
सेलेक्शन में चयनित किया है जो हम सभी के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा ।
विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक स्तर पर इंजीनियरिंग की छः शाखाओं
इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,
इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्स्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर सांइस एंड
इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा बी-फार्मा की
शिक्षा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर स्तर पर एम.सी.ए.,
एम.बी.ए., एम.बी.ए बी.ई., एग्रीबिजनेस, ई-कामर्स, एम.बी.ए. एफ.सी.,
एम.बी.ए. एच.आर.डी., एम.ए. मास कम्युनिकेशन, व्यावहारिक मनोविज्ञान,
एम.एस.सी. बायोटेक्नॉलाजी, पर्यावरण विज्ञान, अप्लायड माइक्रो बायोलॉजी,
अप्लायड बायोकेमेस्ट्री विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती है। कुलपति
प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने प्रेम शुक्ल एवं आशीष गौतम को अंगवस्त्रम
तथा उत्तर -प्रदेश के श्री राज्यपाल राम नाईक की कृति चरैवेति -चरैवेति
भेंट की। इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संयोजक संजय
चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।