झाकियाँ ने भक्तों का मन मोह लिया

 जौनपुर। नगर के परमानतपुर में स्थित श्री माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी मंदिर) का तीन दिवसीय श्री माँ शारदा रजत समारोह के द्वितीय दिवस पर कवियों द्वारा होली मंगल मिलन कवि सम्मेलन व ब्रज की होली रंगारंग झाकियाँ के आयोजन से आए भक्तों का मन मोह लिया। प्रातः काल से माता का श्रृंगार व पूजन कर प्रसाद वितरण प्रारभ्म हुआ तथा कवि सम्मेलन व ब्रज की होली रंगारंग झाकियाँ शाम से देर रात तक चली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 पी0सी0 विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि-जनसंत योगी देवनाथ जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर अध्यात्म और यहाँ के दैविक वातावराण की सराहना किया। 
विशिष्ट अतिथि डा0 के0के0 चैधरी (पुलिस अधीक्षक, जौनपुर) कवियों के बीच अपनी कुछ कविताओं पर प्रकाश डाला अपनी पंक्तियों को श्रोताओं के सामने कहा। विशिष्ट अतिथियों में वृजेश सिंह ‘‘प्रिन्शु’’(सदस्य विधान परिषद), दिनेश टण्डन (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) अशोक सिंह। 
कविगण - श्रीमती पूनम श्रीवास्तव-मिर्जापुर, श्री समाजीत द्विवेदी प्रखर-जौनपुर, श्री आलोक शास्त्री-भदोही, श्री कृष्णा त्रिपाठी राही-ज्ञानपुर, श्री कमलेश राज तन्हा-फैजाबाद, श्री सुमीत यादव-जौनपुर, डा0 अशोक मिश्र-जौनपुर, सत्य प्रकाश अनाम-जौनपुर ने अपनी भागीदारी से सभी का मनमोह लिया।
महंथ सूर्यप्रकाश जायसवाल व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन पर सुरेश जायसवाल एवं गणतान्य- सर्वजी, प्रो0 आर0 एन0 त्रिपाठी, जगदीश गाढ़ा सोमेश्वर केशरवानी, अरविन्द उपाध्याय, सुभाष अग्रहरि, डा0 वी0एस0 उपाध्याय, सन्तोष त्रिपाठी, डा0 व्रम्हश शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल सुभाष कुशवाहा, श्री रमाकान्त जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, अमर बहादुर सेठ, छोटेलाल श्रीमाती, विक्रम गुप्ता, सरदार जसविन्दर सिह, सुशील सिंह, डा0 राजीव त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, प्रदीप सेठ, गौतम सोनी, ज्ञान जायसवाल, अवनिन्द तिवारी, समजीत मिश्र (पत्रकार), नितिन जायसवाल की भागीदारी रही। 


Related

news 2869531961003823976

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item