मोटर साईकिल सवार अज्ञात बदमाशो ने ग्राम प्रधान को मारी गोली ,हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_45.html
जौनपुर। नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के धनेथू गांव के प्रधान शिवप्र्रकाश दुबे मोटर साईकिल सवार अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद हमलावरो की तलास में जुट गयी है। ग्राम प्रधान को गोली मारे जाने से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। गांव के लोगो खासा गुस्सा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम ग्राम प्रधान शिवप्रकाश दुबे गांव में एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी बीच मोटर साईकिल से आये दो अज्ञात बदमाशो ने उनके ऊपर तोबड़तोड़ फायरिंग झोक दिया। गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गये। परिवार वाले उन्हे आनन फानन में वाराणसी लेकर चले गये। ग्रामप्रधान को गोली मारे जाने की खबर लगते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
थानाध्यक्ष विनोद यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान को उपचार के लिए भेजा और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली। हमले का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।