जौनपुर। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के सद्भावना पुल पर वेलेटाइन का पुतला जलाकर पश्चिमी सभ्यता का नकारने का संदेश देते हुए नारेबाजी किया। राजसिंह के नेतृत्व में वेलेटाइन का पुतला जलाते हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सभी भारतीय धर्म को मामने वाले है इस देश में प्रेम के लिए कोई विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है। यह पश्चिमी सभ्यता के लोगों द्वारा भारतीय युवाओं को भटकाने का कार्य है। इसे चलने नहीं दिया जायेगा। प्रान्त कृषि आयाम प्रमुख रमेश यादव ने कहा कि सदैव से ही पश्चिमी सभ्यता के लोगों द्वारा भारत की पुरातन संस्कृति पर कुठाराघात का षणयंत्र जारी है अब इसे उखाड़ फेकने की जरूरत है। जिला संयोजक सचिन तिवारी, रिषिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह युवाओं को भटकाने के लिए देश विरोधियों का सोचा समझा अभियान है। इसके खिलाफ संधर्ष जारी रहेगा। सिद्धार्थ सिंह, राज सिंह, अवकाश सिंह, मानू शर्मा, विशाल सिंह, अमन निगम, शंशांक दुबे, अभिषेक सोनी, अजीत निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।